नवादा: नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी 7 माह की गर्भवती, पुलिस जांच में जुटी
Nawada, Nawada | Jan 23, 2026 नवादा जिले में गुरुवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के गांधीधाम पुल के पास हुई। मृतक की पहचान जोगाचक गांव निवासी बिनोद यादव के 28 वर्षीय पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।