हाथरस: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इगलास रोड, मदन भट्टा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली बरामद
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड मदन भट्टा के पास से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट पर तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप भदोरिया ने शुक्रवार की सुबह एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।