हाथरस: गांव आदौली के किशोर को शौच करते समय सांप ने काटा, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में उपचार जारी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में आज दिन शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे के करीब हसायन थाना क्षेत्र के गांव आंदोली के रहने वाले प्रिंस नाम के किशोर को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया है! किशोर को शौच करते समय खेत में विषैला सांप ने पैरों में काटकर घायल कर दिया! मौके पर घटना को देखकर ग्रामीणों की खेतों में भीड़ लग गई!