छीपाबड़ोद: बोरखेड़ी में बिजली का तार टूटने से दो बकरियों की मौत, एक घायल हुई
हरनावदा शाहजी क्षेत्र के बोरखेड़ी गांव में राधेश्याम भील पुत्र बंशीलाल की तीन बकरियां खेत में चर रही थी। अचानक सिंगल पेस बिजली का तार टूटने से 3 बकरियां चपेट में आ गई। जिससे मौके पर 2 बकरियां मौत हो गई। वही एक अन्य बकरी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारीयों ने मौका देखा एवं उचित सहायता दिलाने की बात कहीं।