मनोहरथाना: मनोहरथाना आंगनबाड़ी केंद्र 1 के समीप मोबाइल टावर लगाने का विरोध
मनोहरथाना-1 आंगनवाड़ी केंद्र के मात्र 3-4 फीट की दूरी पर यह टावर स्थापित किया जा रहा है, जिस पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।आंगनवाड़ी केंद्र के पास खोदे जा रहे गड्ढे के कार्य को तुरंत रुकवाने और उसे समतल करने का निवेदन किया गया है, ताकि बच्चों और केंद्र पर आने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।