मुरैना नगर: कांग्रेस के नगर निगम घेराव से एमएस रोड पर लगा जाम, शव वाहन, स्कूल बस और जनता फंसी, वीडियो वायरल
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।एमएस रोड पर नुक्कड़ सभा के कारण भारी जाम लग गया और आम जनता परेशान हुई।प्रदर्शन में शव वाहन और स्कूल बस भी फंस गई,जिसका वीडियो वायरल हो गया।कई वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने यातायात नियंत्रित किया,लेकिन पूरे क्षेत्र में आवागमन बाधित रहा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।