बड़वारा: खेल-खेल में हुआ हादसा: मासूम ने निगली 3 सेंटीमीटर लंबी बालों की चिमटी, जिला अस्पताल रेफर
Badwara, Katni | Jun 30, 2026 बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रुपौध में मंगलवार की शाम एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ खेल-खेल में एक बड़ी बहन ने अपनी महज एक माह की छोटी बहन के मुंह में बालों में लगाने वाली चिमटी क्लिप डाल दी। बच्ची द्वारा चिमटी निगल जाने के बाद हड़कंप मच गया।