कैराना: कैराना पुलिस ने रामड़ा में यमुना नदी में अवैध रेत खनन पर की छापेमारी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 30, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र की यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव रामड़ा में यमुना नदी में अवैध रेत खनन किया जा रहा है। सूचना पर मौके पर छापेमारी की गई। जहां से रेत से भरा ट्रक व जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। इसके अलावा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।