जमुई: दाविल में बिजली तार गिरने से घर जलकर राख, तीन लाख का नुकसान; परिवार बाल-बाल बचा
Jamui, Jamui | Apr 4, 2026 खैरा प्रखंड के दाबील गांव में शनिवार 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जब तेज हवा के कारण बिजली का तार एक घर पर गिर गया और देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।