कोईलवर: कोईलवर–छपरा फोरलेन पर ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी, डिवाइडर पर खड़े और चलते नजर आए ट्रक
कोईलवर–छपरा फोरलेन पर शनिवार की शाम करीब 6:30 ट्रैफिक नियमों का सरेआम उल्लंघन देखने को मिला। जमालपुर से राजापुर तक कई स्थानों पर भारी वाहनों, विशेषकर ट्रकों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क के डिवाइडर पर खड़े होने और उसी पर वाहन चलाने की तस्वीरें सामने आईं। वीडियो में स्पष्ट रूप रूप से देखा जा सकता है कि कई ट्रक डिवाइडर पर खड़े हैं। और जाम लगा हुआ है।