आगरा: श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने जिला मुख्यालय पर आतंकवाद का किया पुतला दहन
Agra, Agra | Jun 10, 2024 जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कलेक्ट्रेट पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया, आतंकवादियों के द्वारा श्रद्धालुओं से भरी बस पर बीते कल आतंकी हमला किया गया था, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 33 श्रद्धालु घायल हुए हैं।