गयाजी जिला के आमस थाना के बुधौल बाजार में एनएच 19 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, 1 की मौत, 2 घायल
आमस (गयाजी): आमस थाना क्षेत्र के बुधौल बाजार के पास शनिवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोखाप टोले लक्ष्मण बिगहा गांव निवासी महेंद्र यादव के बेटा विकास कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विकास अपने भाई के ससुराल पथरा गांव में रामप्रवेश यादव के घर आया हुआ था। वह पथरा से बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ मदनपुर जा रहा था।तभी बुधौल बाजार के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाइक चालक विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग हल्के रूप से घायल हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही आमस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।