चीनोर: जिले में शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने का काम जारी विभिन्न ग्रामों में लगे शिविर
कृषि भूमि के मालिक शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान जारी। ग्राम सुनवई, ईटमा व भरतरी सहित जिले के अन्य ग्रामों में विशेष शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का काम किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को अभियान के माध्यम से शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए हैं।