शंभूगंज प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को दोपहर बाद करीब 2:00 से 4:00 तक बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिव आवास सहायक और विकास मित्र की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वे में शामिल आवास योजना के लाभुको का स्थलीय भौतिक सत्यापन पूरी पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कहा की अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिले पूरा ख्याल रखें।