पर्यटन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय, खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 240 टीमों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से लगभग 180 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश की पर्यटन, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा विरासत संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
प्रतियोगिता में शासकीय सांदीपनी विद्यालय, महेश्वर की टीम ने 260 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह टीम आगामी राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। भक्तानंद सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, महेश्वर की टीम ने 200 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सागर एकेडमी, महेश्वर की टीम ने 180 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। #khargone_family