बरही नगर के कनौर मोड़ पर दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों के मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घीसल वंशकार पिता रमई वंशकार उम्र 60 वर्ष निवासी बकेली उमरिया बरही से काम करके अपने गांव जा रहा था कनौर मोड पर सामने से बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया