दरियापुर: चोरी की वारदातों का खुलासा, डेरनी पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा
Dariapur, Saran | May 15, 2026 डेरनी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 25 ग्राम सोने एवं 3.025 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं कमाल हुसैन शामिल हैं,