गावां: बाबूलाल मरांडी ने गावां प्रखंड का भ्रमण किया, गावां काली मंडा में मत्था टेक आशीर्वाद लिया
Gawan, Giridih | Sep 30, 2025 नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार की शाम छह बजे गावां प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा। इस दौरान उन्होंने गावां, माल्डा, खरसान और बिरने जा कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात किया। उन्होंने गावां काली मंडा, माल्डा दुर्गा मंदिर, खरसान और बिरने दुर्गा मंदिर में मत्था टेक मां का आशीर्वाद लिया।