हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी ने 9 बीज बिक्री केंद्रों का किया निरीक्षण, 51 बीज के नमूने किए गए ग्रहण
जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील हैदरगढ़ में 09 बीज बिक्री केन्द्रो का शुक्रवार करीब 1 बजे निरीक्षण किया, 51 बीज के नमूने ग्रहित किये गये। मेसर्स दिशा इण्टप्राइजेज, हैदरगढ़, मेसर्स मौर्या बीज भण्डार हैदरगढ़ एवं अवध कृषि सेवा केन्द्र के बीज बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाये जाने पर इनको कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया।