राजघाट थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी के रहने वाले गंगाराम निषाद ने गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते 27 फरवरी को जमीनी विवाद में हमारे घर पहुचे पुलिसवाले जबरन सुलह का दबाव बनाने लगे।जब हमने पुलिस वालों की बात मानने से इनकार कर दिया तो हमे रहमत नगर पुलिस चौकी लाकर जमकर मारा पीटा गया।इसके बाद राजघाट थाना पर लाकर मारापीटा गया।