राठ: पथनौड़ी गांव में विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट, दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 17, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के पथनौड़ी गांव में गाय के द्वारा ज्वार की फसल चरने को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में भीषण खूनी संघर्ष हो गया तथा दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर बेरहमी से मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के द्वारा हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं।