खानपुर थानाक्षेत्र के टड़वा गाँव में अज्ञात कारणों से 27 वर्षीया आंचल गिरी पत्नी पंकज गिरि ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह घटना का पता चलने पर मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।