श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 16, 2026
श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस और हार्डकोर बदमाश में मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त हुई। गुरुवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया, एसपी हरिशंकर मौके पर पहुंचे।