कटनी नगर: मझगवां फाटक के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच युवक गंभीर रूप से घायल
कटनी के मझगवां फाटक के आगे आज एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक अंदर फंस गए. 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गय