लूनकरनसर: खाजूवाला के गुल्लूवाली में ग्रामीणों ने ग्राम रथ का किया स्वागत
खाजूवाला की ग्राम पंचायत गुल्लूवाली में ग्राम रथ अभियान के तहत पहुंचे रथ का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। एलईडी वैन के माध्यम से कृषि, पशुपालन, डेयरी, सिंचाई व ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। ग्रामीणों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।