कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार रात्रि 9 बजे शेखपुरा शहर के सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं ने विरोध भी किया, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझा बूझकर सभी को शांत कराया। इस मामले में एक युवक को पुलिस थाने ले गई। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया। यहां पर पार्किंग एरिया बनाया जाएगा।