गायघाट: बाघाखाल गांव से जमीन बेचने से मना करने पर भाई ने भाई को बेरहमी से किया मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव में जमीन बेचने से मना करने पर भाई को बेरहमी से मारपीट कार घायल कर दिया गया। इस मामले को लेकर पीड़ित माधव कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को अपना बयान दर्ज कराई है। माधव कुमार ने बताया कि बीते तीन चार महीने से उनका भाई कार्तिक कुमार जबरन जमीन बेचने का प्रयास कर रहे हैं।