बक्सर: गंगा दशहरा पर आस्था का सैलाब: रामरेखा घाट पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, प्रशासन अलर्ट
Buxar, Buxar | May 26, 2026 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रामरेखा घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मंगलवार को सुबह से ही मिल रहा है। यह तस्वीर दिन के 11:00 मंगलवार को ली गई है। मंगल स्नान के लिए श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि विस्तृत रामरेखा घाट भी छोटा पड़ गया। सुबह से ही मुख्य सड़क से घाट तक आने-जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया।