पहाड़ी का उसरी पुरवा में बीती 22 अक्टूबर को घर के सामने रास्ता न देने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पिता पुत्रों शिवअवतार शिवनाथ और राम प्रकाश के साथ मारपीट की है। मारपीट में घायल शिवनाथ ने आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है। और मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।