बुधवार को लहसुन मंडी लगाई गई। जिसमें 60 से 70 ट्रैक्टर ट्रॉली व कुछ कट्टो की लहसुन की आवक रही। जिसमें देसी लहसुन 2 हजार से 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। ऊटी लहसुन 2 हजार से 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। सोमवार को लहसुन मंडी उद्घाटन मैं लगभग 5 करोड रुपए का लहसुन का व्यापार हुआ था।