रोहिणी: दिल्ली केशवपुरम में 29 साल के युवक का हेयर सैलून से शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली के केशवपुरम इलाके में 29 साल के ईशान अली का शव उनके ही हेयर सैलून में पाया गया। मृतक का परिवार बिहार मुजफ्फरपुर में रहता है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।