बरेली: बरेली में SSP की कार्रवाई, युवक को अवैध रूप से बंधक बनाकर पैसे मांगने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरेली में पुलिस विभाग के चार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एक आवेदक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने तत्काल प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने आवेदक को पकड़कर अपने आवास पर अवैध रूप से बैठाए रखा और पैसे लेकर छोड़ने का काम किया। मामले की शिकायत सामने आने