मंझनपुर: मंझनपुर तहसील परिसर में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक हुई संपन्न, तीन सूत्रीय मांगों का तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। तीन सूत्रीय मांगों पर किसानों ने चर्चा की। और तहसीलदार भूपत सिंह को ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में कराया जाए। जिससे किसानों की फसल बच सके।