कन्नौज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने कौशल विकास मिशन को लेकर बैठक की, प्रशिक्षण न देने वाली कंपनी पर एक्शन का निर्देश।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कलेक्टर सभागार में कौशल विकास मिशन को लेकर बैठक की है। बैठक के दौरान डीएम ने युवक और युवतियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को लेकर जानकारी की है। डीएम ने कहा कि विभिन्न ट्रेडों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार दिए जाने का काम हो। डीएम ने कहा प्रशिक्षण न देने वाली कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाए।