तरबगंज: पुरेडाल में बमबाजी को लेकर उमरिबेगमगंज पुलिस के सख्त तेवर, आरोपी चढ़ा हत्थे
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के पुरेडाल में मेहीलाल पासवान के घर पर दो दर्जन सहयोगियों के साथ बमबाजी व मारपीट करने के आरोपी रामकरण को उमरीबेगमगंज पुलिस ने गुरुवार को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।वहीं अन्य आरोपियों के लिए छापेमारी हो रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार गिरी कांस्टेबल ऋषिकेश कुमार आदि शामिल रहे।