धौलपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटा घायल
सदर थाना क्षेत्र में महाराजपुरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बृजेश पुत्र राजाराम (47) निवासी विसायतीपुरा अपनी पत्नी भावना और पुत्र कुणाल के साथ सरखनखेड़ा गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे।