जलालगढ़: जलालगढ़ के कोसी दनसार घाट में पानी में डूबने से एक महिला की मौत
रविवार को दिन में जलालगढ़ के कोशी दनसार घाट में पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई । जलालगढ़ प्रखंड के कोशी दनसार घाट की पूर्वी हिस्से में कपड़ा साफ करने गई एक महिला का पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गई। महिला की पहचान दनसार वार्ड नंबर 10 निवासी मधु कुमारी के रूप में हुई है।