इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव दुमैड़ी में लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तमंचे से की गई फायरिंग
Iglas, Aligarh | Jul 3, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव दुमैड़ी में लेनदेन के विवाद ने गांव नगला रजुआ के तीन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। तमंचे से फायरिंग भी की गई। ग्रामीणों के पीछा करने पर आरोपितों की गाड़ी कस्बा के मोहल्ला शंकरानंदपुरी में एक मकान से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तीन आरोपितों को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है।