हज़ारीबाग: भू-माफियाओं से त्रस्त होकर इंसाफ मांगने उपायुक्त कार्यालय पहुंचे भगवान, बोले महंत – “न्याय मिलने तक नहीं लौटेंगे मंदिर”
हजारीबाग में एक ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है ठाकुरबाड़ी की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े से आहत बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी के महंत विजयानंद दास सोमवार को एक बजे भगवान श्रीहरि के विग्रह को अपनी गोद में लेकर सीधे उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाई।