सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई
शहडोल बुधवार को लगभग 3:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई है, बैठक में कलेक्टर ने अनाथ बच्चों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए हैं,इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में मौजूद रहे।