विदिशा नगर: रंगई हनुमान मंदिर मे हनुमान जयंती को लेकर 7 लाख रू की करंसी से सजावट सोमवार को पूर्ण,मंगलवार को दर्शन करने आएगे श्रदालू
रंगई स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में सोमवार को हनुमान जयंती के पूर्व तमाम तैयारियां लगभग हुई पूर्ण। 7 लाख रुपए की करंसी से भगवान के गर्भ ग्रह और मंदिर की सजावट की गई है। सुरक्षा के लिए सोमवार शाम सीएसपी अतुल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। लाखों श्रद्धालुओं के हनुमान जयंती के मौके पर मंगलवार को मंदिर पहुंचने की संभावना है।