विदिशा नगर: स्वीप गतिविधि के तहत छात्र-छात्राओं से मतदान को लेकर कराया गया था लोगो डिजाइन, कलेक्ट्रेट में छात्रा का किया गया सम्मान
लोकसभा चुनाव के मतगणना में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान में भाग ले हैं। इसको लेकर स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उसी के तहत विद्यार्थियों के बीच में मतदान को प्रेरित करने वाले लोगो स्लोगन और अन्य प्रतियोगिताएं रखी गई थी। ऑनलाइन रूप से लोगो प्रतियोगिता में गर्ल्स कॉलेज की छात्रा द्वारा बनाए गए लोगो डिजाइन को प्रथम पुरस्कार दिया गया है।