विदिशा नगर: रविवार दोपहर शादी समारोह मे शामिल होने आए नटेरन निवासी 21 वर्षिय युवक के साथ विवेकानंद चौराहे पर कुछ लोगो ने की मारपीट
नटेरन के 21 वर्षीय अनिकेत शर्मा रविवार को विवेकानंद चौराहा स्थित एक निजी गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान विवेकानंद चौराहे पर कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। अनिकेत ने बताया कि वह अपनी मुंह बोली बहन से फोन बात करते थे। इस बात पर मारपीट करने वालों ने भी आपत्ति उठाई थी। अनिकेत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।