विदिशा नगर: रविवार शाम सराफा संघ ने लिया निर्णय व्यापारी परेशान हुआ तो चुनाव वहिष्कार करेगे,सोमवार को DM-SP से मिलेगे व्यापारी
शुक्रवार रात को एसएसटी पॉइंट पर व्यापारियों के साथ जिस प्रकार का घटनाक्रम हुआ,उन्हें कई घंटो बाद शनिवार शाम को जेवरात वापस किए गए। क्लीन चिट दी गई। रविवार को सराफा संघ ने निर्णय लिया कि इस प्रकार की दोबारा घटना हुई तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसी संबंध में सोमवार को कलेक्टर और एसपी से मिलने की व्यापारियों ने जानकारी दी।