मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस ने मुनादी कर फरार आरोपियों को कोर्ट में पेश होने की चेतावनी दी, एक महीने की मोहलत दी गई
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू कला गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मारपीट और धमकी के मामले में मास्टर सुलेमान, मोहम्मद शाहनवाज और सादिक के खिलाफ कुर्की वारंट जारी हुआ है। पुलिस ने गांव में मुनादी कर नोटिस चस्पा किया और चेतावनी दी कि एक महीने में कोर्ट में पेश न होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।