डोलरिया: डोलरिया विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की
डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने सोमवार को बजे वल्लभ भवन मंत्रालय, भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सिवनी-मालवा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक के दौरान विधायक वर्मा ने विशेष रूप से क्षेत्र के अन्नदाता किसानों को गेहूं खरीदी की समस्या से अवगत कराया।