शिवपुरी नगर: वर्षाकाल को देखते हुए नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद राजावत के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न वार्डों में नालियों, डंप स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकना और जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।