रहुई: मई गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Rahui, Nalanda | Oct 19, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के मई गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजे एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन समाप्त कर लिया। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय ईशा कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के स्वजनों ने बताया कि करीब 2 वर्षों से ईशा मायके में रह रही थी। इसी बीच शनिवार को दोपहर में ईशा ने गले में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।