रहुई: भेंडा मोड़ के समीप एक ढाबे में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, ढाबा जलकर खाक
Rahui, Nalanda | Oct 17, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा मोड़ के समीप एक ढ़ावा में गुरूवार की रात्रि 3 बजे अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दिया। जिससे ढ़ावा जलकर खाक हो गया। इस घटना की जानकारी ढ़ावा के मालिक को मिला तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और देखा की सब कुछ जला हुआ था। इस घटना की जानकारी पीड़ित ढ़ावा मालिक चिंटू पासवान ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया जहां प्रशासन नहीं पहुंचे।