नामकुम: रिम्स समेत झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में सीट वृद्धि के अनुरूप विकसित होगा इंफ्रास्ट्रक्चर, तैयारी तेज
Namkum, Ranchi | Jul 2, 2026 रिम्स समेत झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में सीट वृद्धि के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार शाम करीब चार बजे नेपाल हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर का आकलन कर भारत सरकार से वीजीएफ के तहत वित्तीय सहायता मांगने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की समीक्षा की गई।